डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 91वां दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को प्रस्तावित है। खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में होने वाले इस समारोह के लिए विवि में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 87 पदकों के दावेदारों की प्रस्तावित सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस बार सर्वाधिक गोल्ड एमबीबीएस के छात्र शिखर सिंह को मिलेंगे। एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र शिखर सिंह 10 मेडल मिलेंगे, जिनमें से 9 स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल हैं।