आगरा में 10 और 11 जनवरी को फिल्म, साहित्य और संगीत की त्रिवेणी बहेगी। गोयनका साहित्य अकादमी द्वारा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव में गीत गजल की महफिल में जहां देश के जाने माने कवि-शायर अपनी कल्पना की उड़ान को शब्दों के जाल में बुनकर प्रस्तुत करेंगे। वहीं फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, फिल्म गीतकार पंछी जालौनवी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विदेशी मेहमान शायरा डॉ वाला जमाल और कपिल शर्मा शो फेम शायरा मुमताज़ नसीम की ताज साहित्य उत्सव के महामंच पर मौजूदगी विभिन्न सत्रों में आयोजित कार्यक्रम को यादगार बनाएगी।