फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोच नहीं, कैसे बनेंगे चैंपियन? आगरा में खेल प्रतिभाएं भटक रहीं, सचिन-गांगुली जैसे सितारे बनने का सपना अधूरा

Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 02:58 PM IST

आगरा। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कोचों की कमी है, जिसके चलते खिलाड़ी बारीकियां नहीं सीख पा रहे हैं। ऐसे में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी यहां नहीं बन पा रहे हैं। युवाओं के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट में कोई कोच उपलब्ध नहीं है। विभाग के अनुसार, इसमें 20 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन कोच नहीं होने से वे निराश हैं। बरौली अहीर के शिवम और प्रिंस ने कहा कि कोच नहीं है तो कैसे सीखेंगे। हॉकी के लिए भी कोच नहीं है। शूटिंग, तलवारबाजी, लॉन टेनिस और वॉलीबॉल में भी कोई प्रशिक्षक नहीं है। इन खेलों के खिलाड़ी बिना उचित मार्गदर्शन के ही अभ्यास कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें