आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने एमजी रोड, माल रोड और हाईवे पर ट्रैक बनाने का कार्य तेज कर दिया है। इन स्थानों पर ट्रैक का 80 फीसदी काम हो गया है। यू-गर्डर रखने के बाद चरणबद्ध तरीके से बैरिकेडिंग भी हटाई जा रही है। यूपीएमआरसी ने 10 जगह से बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता बना दिया है। इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। यूपीएमआरसी की टीम ने अब तक कैंट क्षेत्र में सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा से कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, धाकरान चौराहा, आगरा कॉलेज, नगर निगम कार्यालय, हाईवे के कामायनी के आसपास और मॉल रोड से बैरिकेडिंग हटा दी है। कई स्थानों पर टूटी सड़क की मरम्मत भी कर दी है। इससे लोगों का आवागमन में सुविधा मिलेगी।