आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के चौकी क्षेत्र आहरण में कटका पुल के पास पुलिस बल चेकिंग कर रही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर मोटरसाइकिल चालक ने भागने की कोशिश की तो बाइक फिसल के नीचे गिर गई और उस पर सवार व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है जिसका नाम चरण सिंह पुत्र पातीराम निवासी ग्राम बागबदिक मेहरारा थाना सैपउ जनपद हाथरस है। दूसरा बदमाश अंधेरे व खेत खलिहान का फायदा उठाकर भाग निकला। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा समेत व एक जिंदा कारतूस सहित व 6/7 जून 2025 की रात्रि में ग्राम चंद्रभान उर्फ सैफुद्दीन में हुई नकबजनी की घटना से संबंधित घटना में चोरी गए समान मोबाइल व कुछ अन्य सामान की बरामदगी हुई है घायल को उसके जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल अस्पताल हेतु रवाना किया गया मौके पर फील्ड यूनिट बुलाकर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।