उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में फतेहाबाद रोड पर प्राइवेट बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पाताल भेजा है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया।