आगरा। गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने के बाद आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित एक्जीक्यूटिव लाउंज में 100 रुपए से कम की कीमत से आइटम बंद कर दिए गए हैं। अभिषेक प्रताप ने बताया कि उन्होंने इस लाउंज को 25 हजार रुपए प्रतिदिन के रेंट पर लिया है। गैस सिलिंडर मंहगा होने और समय पर नहीं मिलने से बहुत बड़ी समस्या पैदा हो गई है। स्टेशन पर ज्यादातर लोग कम कीमत वाली चीजें ही खाते हैं। बंद होने से प्रतिदिन घाटा हो रहा है।