आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान 628 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 3 लाख 84 हजार 625 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने साफ किया है कि बिना टिकट यात्रा, बिना बुक सामान और रेल परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।