आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को तीन माह बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शकील निवासी सेक्टर-4, आवास विकास कॉलोनी को राजा मंडी रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 26 मार्च को युवती के पिता की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 20 अप्रैल को युवती सकुशल बरामद हुई। उसके बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अपहरण की धारा हटाकर दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजा है।