उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को आधार कार्ड सेंटर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। दरअसल यह कार्यालय संजय प्लेस से उठकर सेवायोजन कार्यालय पर शिफ्ट किया गया है। नई जगह पर कार्यालय शिफ्ट होने से काम डंप हो गया। इस कारण सुबह से लंबी लाइन लग गई। लोगों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।