आगरा। सुमित राहुल स्कूल, कमला नगर, आगरा में आयोजित 6वीं अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।