फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निरीक्षण में 53 शिक्षक-कर्मचारी मिले गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण

Arun Parashar Updated Fri, 14 Aug 2026 06:21 PM IST

आगरा में परिषदीय विद्यालयों में बिना सूचना और अनधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने वाले 53 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। जिलास्तरीय और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के निरीक्षण में ये कर्मचारी विद्यालयों से अनुपस्थित मिले। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रेरणा निरीक्षण एप से हुए निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सबसे अधिक 14 कर्मचारी पिनाहट ब्लॉक के हैं। फतेहपुर सीकरी में आठ, बरौली अहीर और जैतपुर कलां में छह-छह, फतेहाबाद में पांच, शमसाबाद में चार, जगनेर और बाह में तीन-तीन, खेरागढ़ में दो और एत्मादपुर, बिचपुरी, अकोला और सैंया में एक-एक कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। निरीक्षण में करीब 45 विद्यालयों में कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। कई विद्यालयों में एक से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें