फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेट्रो की साइट से 45 क्विंटल सरिया चोरी, पुलिस जांच में जुटी

पंकज जैन Updated Mon, 24 Aug 2026 02:13 PM IST

आगरा। एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने मेट्रो परियोजना की साइट से 45 क्विंटल सरिया समेत कई सामान चोरी हो गया। सुरक्षा संभाल रही बालाजी सिक्योरिटी कंपनी के फील्ड ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद तिवारी की तहरीर पर लोहामंडी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। राजेंद्र ने बताया कि आगरा कॉलेज के समीप मेट्रो के पिलर नंबर 188 पर करीब दो माह पहले काम के लिए मटेरियल रखा गया था। काम पूरा होने के बाद बचा सामान यार्ड में वापस रखा जाना था। 22 अगस्त को सामान लेने पहुंचे तो वह गायब मिला। चोरी हुए सामान में 1.22 एमएम टीएमटी सरिया 16 क्विंटल, 32 एमएम टीएमटी सरिया 29 क्विंटल, एफिडी राइट के चार नग और 100 मीटर फ्लेक्सिबल केबल शामिल हैं। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें