फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुकानदार ने किया हमला, चाकू गाल में फंसा लेकर अस्पताल पहुंचा युवक

पंकज जैन Updated Mon, 24 Aug 2026 02:13 PM IST

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में युवक ने ठेल पर छोले -कुल्चे खाने के बाद गलती से ऑनलाइन अधिक रुपये भुगतान कर दिया। रकम वापस मांगने पर ठेल संचालक भड़क गया। आरोप है कि उसने युवक के गाल पर चाकू मार दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ठेल संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रतापपुरा निवासी शिवम सिंह शनिवार दोपहर 1:45 बजे सदर क्षेत्र से गुजर रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सेंट मैरी चर्च के पास ब्रदर छोले-कुल्चे नाम की ठेल पर छोले-कुल्चे खाने रुके थे। खाने के बाद उन्होंने यूपीआई से भुगतान किया। गलती से 2100 रुपये ट्रांसफर हो गए। उन्होंने ठेल संचालक अमित राठौर से रकम वापस करने के लिए कहा। इस बात पर अमित भड़क गए। ठेल पर रखे चाकू से हमला कर दिया। चाकू गाल में फंसा हुआ लेकर वह अस्पताल गए। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें