आगरा के अकोला में 32 वां चौधरी चरणसिंह स्मृति क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट चौ0 चरणसिंह चाहरवाटी महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ रविवार को दोपहर 12 बजे चौधरी भूपेंद्र सिंह एवं सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजय राज चाहर द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच घासी बाबा क्रिकेट क्लब अकोला तथा नगला परिमाल क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें पहले खेलते हुए नगला परिमाल की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 89 रन बनाए। जवाब में घासीबाबा क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 15 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिसमें मैन ऑफ द मैच घासीबाबा के कप्तान मौनू जिन्होंने 20 रन बनाए तथा तीन विकेट लिए। शिव कुमार जैकर ने शानदार ताबड़तोड़ 15 गेंद में 28 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के अंपायर अजीत चाहर, रवी चाहर एवं रामू रहे। मैच के दौरान सर्व समाज समिति के संयोजक दीपू काका, पुस्पेंद्र चाहर, सोनवीर उर्फ सौनू, रालोद नेता मुकेश डागुर, चौ छिद्दीसिंह मेनेजर, भाकियू नेता सुरेंद्र सिंह,नीरज सिंह चाहर, डॉ सुरेश चाहर,इंजी० यशपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह चाहर, नाहर सिंह आदि मौजूद रहे।