फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बौद्ध बिहार में 2577वीं बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई, खीर वितरण के साथ गूंजा धम्म संदेश

Dhirendra Singh Updated Fri, 01 May 2026 02:01 PM IST

आगरा। बुद्ध जयंती के अवसर पर टेढ़ी बगिया स्थित राहुल बौद्ध बिहार में शुक्रवार बुद्ध अनुयायियों ने 2577वीं बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्ध अनुयायी शामिल हुए। उन्होंने पुष्प अर्पित किए।इस दौरान बुद्ध वंदना के बाद खीर वितरण और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बुद्ध अनुयायी श्याम प्रकाश बौद्ध ने बताया कि भगवान बुद्ध ने छह वर्ष की कठिन तपस्या के बाद आज ही के दिन खीर ग्रहण कर ज्ञान प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि धम्म में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता और यह मानवता, समानता व भाईचारे का संदेश देता है। श्याम भोला उर्फ भोला और बलवीर सिंह ने कहा कि समाज से भेदभाव मिटाकर लोगों के बीच एकता स्थापित करना ही भगवान बुद्ध के विचारों का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम में हर्ष रत्न बोधी, बौद्ध प्रकाश, हरीश संगम, शीला देवा, पुष्पा देवी, सोनी बौद्ध, भूरी सिंह, शिवराज सिंह सहित सैकड़ों अनुयायी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें