फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घूमते मिला 14 साल का किशोर...खड़ा हो गया विवाद, दो परिवारों ने जता दिया दावा

अरुन पाराशर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:28 PM IST

आगरा के थाना एत्माद्दाैला क्षेत्र में अकेले घूमते हुए मिले 14 साल के किशोर पर दो परिवार ने अपना बेटा होने का दावा किया है। एक का बेटा 3 साल पहले लापता हुआ था। वहीं दूसरे का बेटा दो दिन पहले घर के बाहर से लापता हो गया था। दोनों में पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब पुलिस किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करेगी। इसके बाद ही किशोर को साैंपने के बारे में निर्णय हो सकेगा। रविवार शाम को चार पुलिया, एत्माद्दाैला के पास एक किशोर घूम रहा था। एक मंदिर के बाबा अवधेश ने उसे देख लिया। उससे पूछताछ की। मगर किशोर ठीक से बोल नहीं पा रहा था। पिता का नाम और घर का पता भी नहीं बता पा रहा था। इस पर उन्होंने थाना एत्माद्दाैला पुलिस बुला ली। किशोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने किशोर के परिजन की तलाश की। सोशल मीडिया पर फोटो डाला। तभी शंभू नगर निवासी पूजा ने बताया कि जुलाई 2022 में उनका 12 वर्षीय बेटा लापता हो गया था। वह मानसिक रूप से दिव्यांग था। किशोर को अपना बेटा बताया। उसके शरीर पर चोट के निशान से पहचान की। बेटे की वापसी पर वह भावुक भी हो गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें