फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवैध गोदाम पर छापा मारकर जब्त किए 128 सिलिंडर, प्राथमिकी दर्ज

Dhirendra Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 12:49 PM IST

आगरा। पश्चिम एशिया में युद्ध से पैदा हुए गैस संकट के बीच ताजनगरी में सिलिंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की सख्ती के बाद शुक्रवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने जगनेर क्षेत्र में छापा मारकर अवैध गोदाम से 128 गैस सिलिंडर जब्त किए। सिलिंडर जमाखोरी करने पर मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिलापूर्ति अधिकारी (डीएसओ) आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि जगनेर के तातपुर बस स्टैंड स्थित केनरा बैंक के पास एक मकान में घरेलू सिलिंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग का खेल चल रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित की गई, जिसमें क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सूर्यप्रकाश, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार और पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य व सुमल्लिका शामिल रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें