उत्तर प्रदेश की पुलिस के कामकाज के तौर-तरीके और व्यवहार को लेकर भले ही डीजीपी या फिर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ भी बयान दें पर यूपी पुलिस है कि सुधरने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र का है। यहां से एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दरोगा, एक बुजुर्ग दुकानदार को थप्पड़ मारता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर रखे सामान को लेकर दरोगा को कुछ आपत्ति थी, जिसके बाद दुकान में घुसे दरोगा ने सीधे बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया।