फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: यातायात नियमों का पालन आपकी सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण, एसएसपी ने दिया लोगों को यह संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 01 Nov 2022 04:13 PM IST

एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर मथुरा में मंगलवार को एनसीसी तिराहे निकट टैंक चौराहे पर यातायात माह-2022 के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसपी अभिषेक यादव ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी ने कहा कि यातायात में जागरूकता इस वजह से नहीं होनी चाहिए कि चालान हो जाएगा, जुर्माना पड़ेगा बल्कि यह हमारे जान-माल की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन हर किसी को करना चाहिए। एसएसपी ने लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर यातायात माह को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें