मैनपुरी जनपद के थाना दन्नाहार क्षेत्र में मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर मंगलवार देर रात बदमाशों ने बिजली विभाग के गोदाम पर हमला बोल दिया। यहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। बदमाश सुरक्षा कर्मचारियों की दो बूंदक और एक राइफल लूटकर ले गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।