फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मथुरा के होलीगेट चौराहे पर चलती एंबुलेंस में लगी आग, ऐसे टला बड़ा हादसा

Fri, 28 May 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

मथुरा के होलीगेट चौराहे पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती एंबुलेंस से धुआं निकलने लगा। चालक ने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए, जिसमें उसका हाथ भी झुलस गया। हालांकि इससे जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन एंबुलेंस को नुकसान हुआ है। बाद में फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। नयति हॉस्पिटल से जिला अस्पताल की ओर आ रही एंबुलेंस गोविंद गंज सब्जी मंडी के पास धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख चालक व उसके सहयोगियों ने एंबुलेस से कूद कर जान बचाई। गनीमत यह रही कि उस समय एंबुलेंस में कोई रोगी और उसका तीमार नहीं था। एंबुलेंस हाईवे थाना क्षेत्र के विकासनगर की बताई गई है। चालक राकेश का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें