फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में गैंगस्टर की मां की सदमे से मौत: परिजनों ने बीच सड़क पर रखा शव, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 09 Sep 2021 05:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

आगरा में गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेजे गए बलकेश्वर के न्यू आदर्श नगर निवासी दवा माफिया संजीव कुमार गुप्ता की माता प्रेमलता गुप्ता (77 वर्ष) की गुरुवार सुबह हृदयाघात आने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए मकान पर सील लगाई थी। जबकि मकान संजीव के नाम ना होकर पिता के नाम पर था। मां ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को वाटर वर्क्स चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें