आगरा में आठ दिन पहले गायब हुई तीन साल की बच्ची का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं खोज पाई है। बच्ची को आठ दिन पहले एक युवक उसके पिता की दुकान से अगवा कर ले गया। बच्ची की मां ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक उनकी चाय की दुकान पर आया था और अपनी पहचान गांव के रिश्तेदार के रूप में बताई थी। युवक ने उसके पति की नौकरी लगवाने की बात की और भरोसा जीतकर बहाने से उसकी तीन साल की बेटी को घुमाने निकल गया और तबसे उनकी बेटी लापता है।