फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मलखंभ प्रतियोगिता शुरू, नौ जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। रिजर्व पुलिस लाइंस में शुक्रवार को 14वीं अंतरजनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कानपुर जोन की नौ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन खिलाड़ियों ने मलखंभ पर अपने कौशल, संतुलन और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन कर दमखम दिखाया। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बैंड की धुन पर राष्ट्रीय धुन के साथ खिलाड़ियों ने उनका अभिनंदन किया। एसपी ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया और प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के कोच व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। एसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, कन्नौज, इटावा, औरैया, फतेहगढ़, झांसी और ललितपुर की टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें