भारत और इग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल खत्म होने के बाद भारत के जीत के करीब पहुंच गया है। इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 182 रन बनाए हैं और उसे पारी की हार से बचने के लिए अब भी 49 रन की जरूरत है। इग्लैंड की तरफ से जो रूट ने 77 और जोनी बेयरस्टॉ ने नाबाद 50 रन लगाकर अर्धशतक जमाए। रविंद्र जडेजा ने 58 रन देकर दो विकेट झटके जबकि अश्विन ने 49 रन देकर दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और जयंत ने भी एक-एक विकेट लिया। इससे पहले भारत की तरफ से कोहली और जयंत ने रिकार्ड साझेदारी करते हुए 241 रन बनाए। कोहली ने 235 रन बनाए जबकि जयंत ने 104 रन।