हीरो निदास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को रोमांचक तरीके से हराया। रोहित शर्मा की अच्छी शुरूआत के बाद भारत की टीम लड़खाई और खेल आखिरी गेंद तक चला गया। भारत को आखिरी गेंद पर 5 रनों की जरूरत थी और दिनेश कार्तिक ने छक्का जड़कर बांग्लादेश को धूल चटा दी।