चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने कोलकात को पांच विकेट से मात दे दी लेकिन केकेआर की तरफ से आंद्रे रसल की धमाकेदार पारी की तारीफ हो रही है। अब मैच के बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चेन्नई के खिलाड़ी डीजे ब्रावो आंद्रे रसल के साथ मस्ती कर रहे हैं और उनके लिए गाना गा रहे हैं।