वाराणसी में इन दिनों मोरारी बापू की रामकथा ‘मानस मसान’ का वाचन चल रहा है। 21 अक्टूबर से आंरभ हुई इस ‘मानस मसान’ रामकथा को सुनने के लिए हर रोज हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगा पार डोमरी में आयोजित रामकथा परिसर तक पहुंचने के लिए घाट से 170 निःशुल्क नावों को लगाया गया है साथ ही सड़क मार्ग से भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।