रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की 'ग्लोबल गेम चेंजर्स' की सूची में अव्वल रहे हैं। इस लिस्ट में उन लोगों को स्थान दिया गया है जो ना केवल अपने उद्योगों को बदल रहे हैं बल्कि दुनिया भर के अरबों लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं।फोर्ब्स की दूसरी वार्षिक ग्लोबल गेम चेंजर्स लिस्ट में ऐसे 25 बिजनेस लीडर्स को शामिल किया गया है। जो यथास्थिति से संतुष्ट नही थे और उन्होंने अपने उद्योगों और विश्वभर में अरबों लोगों के जीवन को बदला है। इंटरनेट को आम जन तक पहुंचाने के अंबानी के गेम चेंजिंग प्रयासों की वजह से उन्हें लिस्ट में पहला स्थान मिला है।