फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के जोड़े में पत्नी ने नम आंखों से दी पुलिस जवान को अंतिम विदाई, देखें वीडियो

Wed, 13 Jan 2021 05:59 PM IST
Krishan Singh वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

शिमला पुलिस के त्वरित प्रक्रिया दल (क्यूआरटी) में बतौर कांस्टेबल तैनात शहीद वीरेंद्र कुमार का पैतृक गांव कांगड़ा के मुल्थान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पत्नी ने नई नवेली दुल्हन के लिबास में सजकर पति को अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस जवानों ने वीरेंद्र की पत्नी को तिरंगा भेंट किया। डीएसपी बैजनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परिवार से मुलाकात की और जवान को सलामी दी। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि एक युवा ऊर्जावान साथी को खो दिया है। वीरेंद्र छह जनवरी को क्यूआरटी टीम की गाड़ी चीनी बंगला सड़क के पास हादसे का शिकार होने के बाद बुरी तरह घायल हो गए थे और बाद में उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें