फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: युवा कांग्रेस ने फूंका डीजीपी का पुतला , पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की

Wed, 25 May 2022 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर

युवा कांग्रेस ने बुधवार को मिनी सचिवालय हमीरपुर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पेपर चोर गद्दी छोड़, डीजीपी पर कार्रवाई करो जैसे पोस्टर हाथ में पकड़ कर जयराम सरकार से जवाब मांगा। कार्यकर्ताओं ने डीजीपी संजय कुंडू का पुतला भी फूंका। भारी पुलिस बल तैनात करने के बावजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला फूंकने में कामयाब रहे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की भी हुई। पिछले सात दिनों से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मिनी सचिवालय हमीरपुर के गेट पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें