फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ऊना में आग का तांडव, प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना Updated Thu, 31 Mar 2022 02:45 PM IST

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बाथू में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 50 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने आग लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि वे खुद मौके पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रभावितों की प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें