फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रावी नदी के बीच जेसीबी समेत फंसे दो लोग, अचानक बढ़ गया जलस्तर

Wed, 25 May 2022 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा

रावी नदी के रास्ते जेसीबी को दूसरे छोर पर ले जाना चालक और उसके साथी को महंगा पड़ गया। करियां के पास नदी के बीच पहुंचने पर अचानक जलस्तर बढ़ गया। बढ़े जलस्तर के कारण आधे से ज्यादा जेसीबी पानी में डूब गई। दोनों मदद के लिए चिल्लाने लगे। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। चमेरा प्रबंधन को सुरंग का पानी बंद करने को कहा गया। सुरंग का पानी बंद होने से नदी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने सीढ़ी डालकर दोनों को किनारे तक सुरक्षित पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें