फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला में आज से विंटर कार्निवल की शुरुआत, पहले दिन माल रोड पर महानाटी का आयोजन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज से विंटर कार्निवल शुरू हो गया है। पहले दिन माल रोड पर 250 महिलाओं ने महानाटी डाली। इस दौरान सैलानी भी जमकर झूमे। बता दें कि विंटर कार्निवल के लिए शिमला को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इससे रिज पर अगले 10 दिन तक रौनक रहेगी। देर रात तक पर्यटकों का यहां मनोरंजन होगा। बॉलीवुड, पंजाबी और लोकल गायक रिज पर देशभर से यहां पहुंचने वाले टूरिस्ट का मनोरंजन करेंगे। विंटर कार्निवल में आज पहली स्टार नाइट होगी। इसमें लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। आज बॉलीवुड गायक शबाब साबरी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें