हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को वोट चोर गद्दी छोड़ रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता माैजूद रहे।