शिमला के रिज मैदान पर 13 अक्तूबर को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। अनावरण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। गुरुवार को लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया और और तैयारियों का जायजा लिया।