हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गुरुवार को छात्र संघों के कार्यकर्ताओं के बीच फिर से मारपीट हुई है। जानकारी के अनुसार एचपीयू गेट के पास एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई है। इस दाैरान दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। इस दाैरान कुछ देर के लिए विवि में माहाैल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत किया। एबीवीपी ने एसएफआई कार्यकर्ताओं पर तेजधार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है और से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। वहीं एसएफआई ने भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पहले हमला करने का आरोप लगाया।