फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रणौत पर फिर बोला जुबानी हमला, जानें क्या कहा

Krishan Singh Updated Mon, 08 Apr 2024 01:50 PM IST

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रणौत एक अच्छी अभिनेत्री हैं लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि वह क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी भी है। जो बातें उन्होंने समय-समय पर देश में कही हैं और अगर वह यह सोच रही हैं कि ये मुद्दे चुनाव में नहीं उठेंगे। ये बातें चुनाव में उठेंगी और उनका जवाब भी कंगना को देना होगा। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना को हिमाचल के बारे में एबीसी पता नहीं है। यह जनता भी जानती है। जयराम की ओर से पलटू राम कहने के बयान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कोरोनाकाल में जयराम खुद शाम को फैसले लेते थे और सुबह पलट जाते थे। जयराम मुद्दों पर बात करें, व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी से बचना चाहिए। जयराम से प्रमाणपत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि वह पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं। अभी टिकटों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन जो हाईकमान कहेगा, उसे मानेंगे। जो भी पार्टी के आदेश होंगे, उसे आगे रखा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें