फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले- हिमाचल में कांग्रेस ने बढ़ाई महंगाई, सत्ता में आने बाद बढ़ाए टैक्स

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 04:31 PM IST

हिमाचल प्रदेश में महंगाई कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद बढ़ी है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही प्रदेश में आम जनता को राहत देने की बजाय पेट्रोल और डीजल पर दो बार टैक्स बढ़ाया। प्रदेश में भयंकर आपदा के बीच तेल के दाम बढ़ाए गए थे। क्रशर बंद किए गए जिससे निर्माण सामग्री के दाम भी प्रदेश में बढ़े थे। हमीरपुर जिले के दौरे के दौरान भोटा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू के लोकसभा चुनावों में महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश से केंद्र के सौतले व्यवहार को मुद्दा बनाने के बयान पर यह पलटवार करते हुए यह बात कही। अनुराग ठाकुर ने वीरवार को भोटा के एक निजी होटल में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक की है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें