रेलवे स्टेशन ऊना से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को 4 मार्च तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा। अब यह ट्रेन 1 मार्च नहीं 4 मार्च को ऊना से रफ्तार भरेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर स्वयं ऊना पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। हरिद्वार जाने के लिए अब यात्रियों को तीन दिन और ट्रेन की सुविधा के लिए इंतजार करना होगा। यहां ऊना से इस ट्रेन का संचालन बदलाव हुआ है तो 2 मार्च को हरिद्वार से न चलकर 5 मार्च को ऊना आएगी। बदलाव के साथ ट्रेन 4 मार्च से ऊना रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:50 बजे हरिद्वार से चलना तय किया गया है। करीब सात घंटे के सफर के बाद इसी रोज रात 9:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। जबकि प्रतिदिन वहां से भी ट्रेन सुबह 4:30 बजे ऊना के लिए वापसी कर दोपहर 12:30 बजे तक ऊना रेलवे स्टेशन आएगी। 4 मार्च से ऊना हरिद्वार एमईएमयू ट्रेन सहारनपुर पहुंचने के बाद रूड़की स्टेशन होकर हरिद्वार पहुंचेगी। 5 मार्च से हरिद्वार रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे ट्रेन ऊना के लिए रवाना होगी। इसके आने जाने की संशोधित तिथि रेलवे बोर्ड ने घोषित कर दी है। उत्तरी रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुमीत शर्मा ने यह जानकारी दी।