फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मैत्री संस्था ने दुर्गापुर बालिका आश्रम में दान किए गीजर, कंजक पूजन भी किया

मैत्री संस्था ने शुक्रवार को दुर्गापुर स्थित बालिका आश्रम में दो सेवा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। इस अवसर पर मैत्री संस्था की ओर से आश्रम में रहने वाली बालिकाओं की सुविधा के लिए 25–25 लीटर क्षमता के दो आधुनिक गीजर भेंट किए गए। इसके साथ ही मैत्री स्नेह प्रोजेक्ट के अंतर्गत आश्रम में कंजक पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया और बालिकाओं ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मैत्री संस्था की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से मैत्री संस्था उपाध्यक्ष निशी सूद, उमा शर्मा, शालिनी सूद, मीडिया प्रभारी उमा कुंमरा, कार्यकारिणी सदस्य राजेश जोशी, शशि सूद, बबिता सूद और सुधा सूद उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें