राजधानी शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में फोरेंसिक सेवा निदेशालय का स्थापना समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। आईजी पुलिस हेड क्वार्टर अभिषेक दुल्लर ने इस कार्यक्रम में बताया गया कि आज के समय में मोबाइल चार्जर से भी साइबर अपराध हो रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लगे चार्जिंग प्वाइंट में लगे चार्जर फोन में कनेक्ट करते ही फ्रॉड हो जाता है।