नगर परिषद ठियोग में अतिक्रमण करने वालों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई। इसको लेकर निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। यह आरोप आस्था फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन सुशील शर्मा ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि तहसीलदार ठियोग और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर ठियोग के समक्ष इस मामले को उठाने के बावजूद अतिक्रमण करने वालों के नामांकन स्वीकार कर लिए गए हैं। इसमें प्रदेश हाईकोर्ट के डबल बेंच की आदेशों की अवहेलना भी की जा रही है। निर्वाचन विभाग से किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने सचिव चुनाव आयोग के समक्ष इस मामले को उठाया है और सभी अतिक्रमणकारियों के नामांकन को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाए कि नगर परिषद ठियोग में ही चार उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने नेशनल हाईवे की जमीन पर अतिक्रमण किया है।