रेहड़ी-फड़ी तहबाजारी यूनियन संबंधित सीटू ने ढली से कुफरी तक के कई तहबजारियों को उजाड़ने के खिलाफ लोक निर्माण विभाग व नेशनल हाईवे एसडीओ कार्यालय ढली शिमला के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला कोषाध्यक्ष बालक राम, हिमी देवी, रंजीव कुठियाला, विरेंद्र लाल, नोख राम, प्रताप चौहान, कपिल नेगी, भूप सिंह, सुभाष, राजन खाची, जगदीश जग्गी, अमित, रमेश कुमार, कल्पना देवी, संतोष वर्मा, सुरेंद्र बिट्टू, पप्पू कुमार, चंदा, रिंकू, विजय, रीना, आशीष, टिंचू, संजय, दिनेश, गोविंदा, मूल चंद, डीके, मिंटू, पवन, अजीत, राहुल, भूषण आदि शामिल हुए। यूनियन ने चेताया है कि अगर शिमला, लोअर बाजार, संजौली, प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल समीप व ढली से कुफरी तक के तहबाजारियों की प्रताड़ना तुरंत बंद नहीं की गई तो तहबाजारी यूनियन संबंधित सीटू अधिकारियों का घेराव करेगी।