माहूंनाग देवता मंदिर शगीन (तारादेवी) में वीरवार को माहूंनाग देवता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 9:00 बजे माहूंनाग देवता के जन्मदिन की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह 11:00 बजे तक मंदिर में पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर माहूंनाग देवता के दर्शन किए और माथा टेका। इसके साथ ही मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित शंकर लाल शर्मा ने बताया कि माहूंनाग देवता के जन्मदिन पर मंदिर की फूलों से भव्य सजावट की गई। माहूंनाग देवता के जन्मदिन की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया।