कमला नेहरू अस्पताल से गायनी ओपीडी शिफ्ट करने का महिलाओं ने गाना गाकर सरकार के खिलाफ विरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि वे बुधवार से अपनी हक की लड़ाई लड़ रही है। अब अगर सरकार फैसला वापस नहीं लेती है तो 30 अप्रैल को सचिवालय की ओर मार्च किया जाएगा। महिलाओं का धरना प्रदर्शन वीरवार को 12:00 बजे खत्म हुआ।