राजधानी शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में महिलाओं ने दूसरे यानी ज्येष्ठ मंगलवार के अवसर पर सुंदरकांड पाठ किया। इसके साथ ही महिलाओं ने इस अवसर पर मंदिर में भजन कीर्तन भी किया। भजन कीर्तन के दौरान मंदिर माता रानी के भजनों, ढोलक, चिमटे तालियों की धुनों से गूंजता रहा। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे।