फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Weather Update: शिमला में अचानक मौसम खराब, पहाड़ों पर छाई घनी धुंध

Ankesh Dogra Updated Sun, 05 Jul 2026 03:15 PM IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिन के दौरान आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते पहाड़ियां घनी धुंध की चादर में लिपट गईं। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाएं चलने लगीं। धुंध और बादलों के कारण राजधानी का मौसम बेहद सुहावना हो गया। शहर के रिज, माल रोड और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने ठंडे मौसम का आनंद लिया। अचानक बदले मौसम ने शिमला की प्राकृतिक सुंदरता में भी चार चांद लगा दिए। धुंध से ढके पहाड़ों का नजारा देखने के लिए स्थानीय लोग और पर्यटक विभिन्न स्थलों पर पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें