फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिमला के राम मंदिर में भक्त मिलन समारोह, स्वामी हेमानंद महाराज ने दिए आध्यात्मिक प्रवचन

Ankesh Dogra Updated Sun, 05 Jul 2026 12:56 PM IST

राजधानी शिमला के राम बाजार स्थित राम मंदिर में रविवार को भक्त मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। समारोह के दौरान स्वामी हेमानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भक्ति, मानव सेवा और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर व्यक्ति आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकता है। डेरा बाबा रूद्रानन्द सेवक मंडल शिमला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद रहे। मंडल की महिला सदस्यों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिनसे पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें